थानेश्वर मंदिर में 24 घंटे बिजली व्यवस्था, ड्यूटी से गायब मिले 2 कर्मियों पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर (बाएं), कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए जाती महिला श्रद्धालु (दाएं), फोटो- सोशल मीडिया

श्रावणी पर्व को लेकर समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में बिजली व्यवस्था मजबूत की जा रही है. 23-24 अगस्त को 24 घंटे तकनीकी कर्मियों की तैनाती रहेगी. इसी बीच औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले दो कर्मियों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू की है.

विज्ञापन

सावन 2026: श्रावणी पर्व को देखते हुए शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने विशेष तैयारी की है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा समस्तीपुर शहरी-द्वितीय ने मंदिर परिसर की बिजली व्यवस्था संभालने के लिए अधिकारियों और मानव बल की तीन पालियों में तैनाती की है. 23 और 24 अगस्त को रात 10 बजे से अगले 24 घंटे तक तकनीकी कर्मी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि बिजली ब्रेकडाउन होने पर तत्काल व्यवस्था बहाल की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन पालियों में कर्मियों की तैनाती

विभागीय कार्यालय आदेश के अनुसार कनीय अभियंता अमित राज को नोडल अधिकारी बनाया गया है. उनके नेतृत्व में अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों की तीन अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगायी गयी है. विभाग का उद्देश्य श्रावणी पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देना है.

औचक निरीक्षण में दो कर्मी मिले गायब

एक ओर मंदिर में बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग तैयारी में जुटा है, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. 21 अगस्त की रात सहायक विद्युत अभियंता के औचक निरीक्षण में ड्यूटी चार्ट में तैनात दो कर्मी कार्यस्थल से गायब मिले.

निरीक्षण के दौरान तकनीशियन-थर्ड नीरज कुमार चौधरी और मानव बल अर्जुन कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए. विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों से जवाब मांगा है.

दो दिन में देना होगा जवाब

दोनों कर्मियों को जारी कारण बताओ नोटिस में पत्र प्राप्त होने के दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. उनसे पूछा गया है कि बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के लिए उनका उस दिन का वेतन स्थगित करते हुए आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मी अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं हैं. इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

आपात सेवा में लापरवाही पर सख्ती

बिजली विभाग ने कहा है कि विद्युत आपूर्ति आवश्यक और आपातकालीन सेवा के दायरे में आती है. खासकर पर्व के दौरान ब्रेकडाउन जैसी स्थिति से निपटने के लिए रोस्टर में तैनात कर्मियों की मौके पर मौजूदगी जरूरी है. विभाग ने सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ काम करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढे़ं:

समस्तीपुर: 14 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, फिर क्यों खड़ा हुआ विवाद? सीओ ने बताई पूरी बात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन