Robbery in Reliance Showroom: रिलायंस शोरुम में डकैती करने वाले तीन वांछित अपराधियों पर पुलिस ने रखा इनाम

Robbery in Reliance showroom: Reward on three criminals 28 फरवरी को डकैती करने वाले तीन मोस्ट वांटेड अपराधियों पर पुलिस मुख्यालय ने इनाम जारी किया है.
Robbery in Reliance Showroom: समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में बीते 28 फरवरी को डकैती करने वाले तीन मोस्ट वांटेड अपराधियों पर पुलिस मुख्यालय ने इनाम जारी किया है. इसमें सीमावर्ती वैशाली जिला के बिदुपुर थाना के दाउदनगर निवासी वीर बहादुर सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर, दाउदनगर खिलवत निवासी मो. अलाउद्दीन के पुत्र शाहिल और बजरंगी साह के पुत्र राजा साह का नाम शामिल हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के दाउदनगर निवासी धर्मवीर उर्फ कर्मवीर पिछले दस कांडों में वांछित है. उस पर दो लाख रुपये इनाम रखा है. वहीं वैशाली जिला के खिलवत गांव के रहने वाले राजा साह और मो. शाहिल पर एक एक लाख रुपये इनाम है. ज्ञातव्य हो कि बीते 28 फरवरी को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरुम में कर्मियों को बंधक बनाकर 10 किलो 536 ग्राम गोल्ड डायमंड ज्वेलरी और कैश डकैती कर लिया था. इस घटना के छह माह से अधिक बीत गये. लेकिन, लूटे गये सोने-चांदी के आभूषण का कोई सुराग नहीं मिला. गिरोह के सरगना और साजिशकर्ता तक पहुंचने की पुलिस की हर कोशिश भी नाकाम रही. हालांकि, इस अंतराल में पुलिस ने छिटपुट कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती में संलिप्त होने का दावा भी किया. लेकिन, लूटे गये सामान वापस नहीं मिलने पर पुलिस की किरकिरी हुई. पुलिस सूत्रों की मानें वैशाली जिला के धर्मवीर उर्फ कर्मवीर ही गिरोह का मास्टरमाइंड व रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती का साजिशकर्ता है. उसी के इशारे पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




