परीक्षा में धांधली युवाओं के सपने के साथ विश्वासघात : धीरेंद्र

Updated:
विज्ञापन

भाकपा माले जिला स्थायी समिति की बैठक सोमवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में हुई. जिला सचिव उमेश कुमार ने अध्यक्षता की.

विज्ञापन

समस्तीपुर : भाकपा माले जिला स्थायी समिति की बैठक सोमवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में हुई. जिला सचिव उमेश कुमार ने अध्यक्षता की. पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा पर्यवेक्षक थे. विधायक सह केंद्रीय कमेटी सदस्य मंजू प्रकाश, राज्य कमेटी पूर्व बंदना सिंह, स्थायी समिति सदस्य जीवछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, फूलबाबू सिंह, अजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये. संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि महागठबंधन सरकार द्वारा करायी गयी जाति गणना और सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर दलित-वंचित को दिया गया छीन लिया गया. भाजपा आरक्षण विरोधी है. लोगों को अधिकार से वंचित किया जा रहा है. माले नेता ने कहा कि एनटीए द्वारा नीट और नेट परीक्षा ली गई, जिसमें भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार हुए. लाखों नौजवानों के सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ. केंद्र सरकार को जबावदेही लेते हुए एनटीए को तत्काल भंग कर देना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन