दलसिंहसराय आरबी कॉलेज में कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्री मांगों पर अड़े कर्मी

Updated:
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. प्रोन्नति, वेतन भुगतान और बकाया भत्ते जैसे मुद्दे शामिल हैं.

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार से आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात रंजन एवं सचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन शुरू किया.

विज्ञापन

Dalsinghsarai News: 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल

कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर महासंघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है. इसमें पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कार्रवाई, प्रोन्नति प्राप्त कर्मियों के वेतन निर्धारण एवं भुगतान तथा शेष कर्मियों की पदस्थापना की मांग प्रमुख है.

प्रोन्नति और वेतन भुगतान की मांग

कर्मचारियों ने अहर्ता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार देने, चतुर्थ चरण के कर्मियों को सप्तम वेतनमान का वेतांतर भुगतान करने तथा कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ते का अविलंब भुगतान करने की मांग की है. सेवानिवृत्त कर्मियों से नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस करने और सेवांत लाभ देने की मांग भी शामिल है.

समय पर वेतन और न्यायालय के आदेश के पालन की मांग

संघ ने सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है. इसके अलावा न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी को सुधारने, लोक भवन पटना द्वारा पारित नियम एवं परिनियम का अनुपालन करने तथा न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को उसका लाभ देने की मांग की गई है.

प्रशाखा पदाधिकारी नामित करने की भी मांग

कर्मचारियों ने महाविद्यालय में प्रधान लिपिक सामान्य एवं लेखा को प्रशाखा पदाधिकारी नामित करने की मांग भी रखी है. कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा. हड़ताल में शत्रुघ्न साह, मलय कुमार, रामचंद्र सिंह, विजय कुमार, पांचू राम, अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे.

.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन