संचारी रोग से बचाव की छात्रों को दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या सह उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर बथुआ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को चेतना सत्र के दौरान विश्व जूनोसिस दिवस पर संचारी रोग की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

पूसा : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या सह उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर बथुआ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को चेतना सत्र के दौरान विश्व जूनोसिस दिवस पर संचारी रोग की जानकारी दी गयी. इसमें चेचक, हैजा, डेंगू ज्वर, इंफ्लूएंजा, मलेरिया, टायफाइड, यक्ष्मा व अन्य संचारी रोग से बचाव की जानकारी शिक्षकों ने दी. प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर साह ने कहा कि संचारी रोग संक्रामक बीमारी है. यह रोगग्रस्त जानवरों व मनुष्य से स्वस्थ मनुष्य एवं जानवर में फैलता है. जिससे लोगों को बचाव करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस रोग से बचाव से मिली जानकारी को लोगों के बीच साझा करें. छात्रों को विभिन्न आपदा से बचाव की जानकारी फोकल शिक्षक प्रिया भारती ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन