न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में बड़ी सफलता, 5 किलो का ट्यूमर निकालकर चिकित्सकों ने बचाई महिला की जान

Updated:
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के हाथ में रखे 5 किलोग्राम का ट्यूमर |

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने एक चमत्कार कर दिखाया। 63 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 5 किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उन्हें नई जिंदगी दी गई है। यह सफल ऑपरेशन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते स्तर का प्रमाण है।

विज्ञापन

Samastipur News: शहर स्थित न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने जटिल शल्य चिकित्सा कर लगभग 5 किलोग्राम वजनी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर 63 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी. इस ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने अपनी टीम के साथ किया. सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Rosera News: लंबे समय से पेट दर्द और गांठ से थीं परेशान

मरीज की पहचान बेगूसराय जिले के बखरी निवासी फूल मुहम्मद खान की पत्नी लाडली खातून (63 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से पेट में बढ़ती गांठ और असहनीय दर्द से परेशान थीं. जांच के बाद चिकित्सकों ने शल्य चिकित्सा करने का निर्णय लिया.

जटिल ऑपरेशन को चिकित्सकों ने बनाया सफल

वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पूरी टीम की सतर्कता, अनुभव और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की मदद से करीब 5 किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

परिजनों ने चिकित्सकों का जताया आभार

सफल ऑपरेशन के बाद मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और अस्पताल के व्यवस्थापक सिकंदर आलम, डॉ. पंकज कुमार सहित पूरी चिकित्सकीय टीम एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: रोसड़ा में केंद्रीय विद्यालय की मांग विधानसभा में उठी, विधायक ने सरकार से की अनुशंसा की अपील


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन