Samastipur Crime: पत्नी की हत्या के तीन दिन बाद पति ने खाया जहर, वैशाली में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पत्नी की हत्या के तीन दिन बाद ही आरोपी पति की भी मौत हो गई. वैशाली जिले में जहर खाने से हुई इस मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.

विज्ञापन

Samastipur Crime News: हलई थाना क्षेत्र के चकलाल शाही में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति सूरज सहनी की भी मौत हो गयी है. पत्नी संजुला कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के तीन दिन बाद सूरज ने वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहर खा लिया. शनिवार की शाम उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छठी समारोह में पत्नी की गोली मारकर की थी हत्या

जानकारी के अनुसार, सूरज सहनी ने तीन दिन पहले चकलाल शाही में आयोजित छठी समारोह के दौरान अपनी पत्नी संजुला कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और तलाश कर रही थी. इसी बीच शनिवार की शाम वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र से उसके जहर खाने की खबर सामने आयी.

तीन दिन में बेटे-बहू की मौत से परिवार में मातम

सूरज की मौत की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. तीन दिनों के भीतर बेटे और बहू की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद सूरज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. आशंका जतायी जा रही है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या का कदम उठाया.

हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

मुरलीगंज में ATM में फंसा शिक्षक का कार्ड, मदद के नाम पर OTP लेकर खाते से उड़ाये एक लाख से अधिक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन