Samastipur: युवक की संदिग्ध मौत मामले में फरार 5 आरोपितों पर कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन

आरोपित के घर कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार पांच आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की भारी तैनाती रही, जिससे मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

Samastipur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर मोहल्ले में पुलिस ने हत्याकांड के फरार आरोपितों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस की कार्रवाई से मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला था युवक का शव

मामला बीते वर्ष 8 फरवरी की शाम का है. जितवारपुर हसनपुर वार्ड 15 निवासी सरस्वती चरण पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार उर्फ जस्सी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला था.

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पड़ोस की एक लड़की के परिजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था. परिजनों के अनुसार, सतीश का पड़ोस की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.

आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मृतक के भाई के फर्द बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें अजीत पासवान, सविता देवी, इंद्रजीत कुमार, आशा कुमारी, ऋतिक कुमार, बीरो पासवान, किशन कुमार और बीरो पासवान की पत्नी रामकली देवी सहित तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया था.

घटना के बाद पुलिस ने अजीत पासवान की पत्नी सविता देवी उर्फ सकीना को गिरफ्तार किया था.

फरार पांच आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती

मामले में फरार चल रहे अजीत पासवान, इंद्रजीत कुमार, आशा कुमारी, किशन कुमार और रामकली देवी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी.

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अन्य कानूनी कदम भी उठा रही है.

यह भी पढ़ें

मोरवा में 15 वर्षों से जर्जर है रैन बसेरा, कभी भी सड़क पर गिर सकता है भवन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन