एनएच-28 हादसे में दूसरे घायल ने भी तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन व मृतक राजकुमार राय का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वे अपने बेटे के साथ बेटी के घर से लौट रहे थे. हादसे में बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी.

विज्ञापन

Samastipur News: बंगरा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 67 वर्षीय राज कुमार राय की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा निवासी राज कुमार राय के रूप में हुई है. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Hasanpur News: केशोपुर से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार राज कुमार राय अपने पुत्र के साथ केशोपुर स्थित बेटी के घर गए थे. वहां से लौटने के दौरान उनके पुत्र के मित्र रोहित कुमार उन्हें मोटरसाइकिल से सरायरंजन लेकर आ रहे थे, जबकि उनका पुत्र दूसरी बाइक से पीछे-पीछे चल रहा था. इसी दौरान बंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

पहले ही हो चुकी थी बाइक चालक की मौत

दुर्घटना में बाइक चला रहे 28 वर्षीय रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राज कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें पहले रेफरल अस्पताल ताजपुर ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

परिवार में पसरा मातम

मृतक अपने पीछे पत्नी सुरमिला देवी तथा पुत्र सिंटू कुमार राय, पप्पू कुमार राय, विपुल कुमार राय और अमित कुमार को छोड़ गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर कॉलेज की 79वीं वर्षगांठ पर पोस्टर, कोलाज और क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने मारी बाजी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन