चकमेहसी के सैदपुर में बिजली करंट से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के कनुआ गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति बिजली करंट की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के कनुआ गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति बिजली करंट की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान सैदपुर पंचायत के कनुआ गांव के निवासी स्व. विश्वनाथ पासवान का पुत्र सुरेश पासवान के रूप में बतायी गयी है. मामले में परिजनों का बताना है कि युवक अपने घर में बाधित विद्युत को ठीक करने का काम कर रहा था. इसी समय बिजली की चपेट में आने वह आ गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गयी. सूचना पर चकमेहसी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपने की बात कही है. थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति का बताना है कि अधेड़ की मौत बिजली करंट लगने से होने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा था. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन