ससुरालियों ने पीटकर की विवाहिता की हत्या

थाना क्षेत्र के रामनगर चांदचौर वार्ड संख्या चार में एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की रात की बताई गई है.
उजियारपुर : थाना क्षेत्र के रामनगर चांदचौर वार्ड संख्या चार में एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की रात की बताई गई है. मृतका की पहचान गांव के पवन कुमार राम की 30 वर्षीय पत्नी सपना देवी के रूप में हुई है. सूचना पर उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई देसरी निवासी अरविंद राम ने अपनी बहन की हत्या उसके ससुराल वालों ने पीट पीटकर कर देने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में देवर ललन राम (दिव्यांग), ननदोई विशेश्वर राम एवं नीरा देवी पर आरोप है कि मृतका को पीटने के बाद विषैला पदार्थ खिलाया. उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.
किसान की पीट कर हत्या मामले में एक गिरफ्तार
कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में पीट कर किसान की हत्या मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दिया है. बता दें कि बीते 25 मई को किसान गिरी शंकर की पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसमें मृत किसान के भाई उदय शंकर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. चार नामजद व एक अज्ञात को आरोपित किया गया था. पुलिस ने रविवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर डढ़िया गांव में छापेमारी कर घटना के अभियुक्त डढिया गांव निवासी स्व. बुधु सहनी के पुत्र महेश सहनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




