रोसड़ा में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: गांधी चौक पर बोलेरो से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
जप्त शराब के कार्टून
रोसड़ा पुलिस ने गांधी चौक के पास एक बोलेरो से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोसड़ा शराब बरामदगी: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांधी चौक के निकट से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक उजले रंग की बोलेरो गाड़ी को जब्त करते हुए उसके चालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
गांधी चौक पर सघन वाहन जांच अभियान
रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार को गुप्त इनपुट मिला था कि एक सफेद रंग की बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप किसी गंतव्य तक ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस बल सक्रिय हो गया और गांधी चौक के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई.
- इसी दौरान तेज गति से आ रही एक उजले रंग की संदिग्ध बोलेरो को रुकने का इशारा किया गया.
- पुलिस घेराबंदी देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया.
- वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसके भीतर छिपाकर रखे गए 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुए.
- बरामद सभी शराब की बोतलें 750 मिलीलीटर की हैं, जिनकी कुल मात्रा 180 लीटर आंकी गई है.

बेगूसराय का रहने वाला है गिरफ्तार चालक
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चालक से जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसकी पहचान स्थापित हुई.
- गिरफ्तार चालक की पहचान बेगूसराय जिले के हाथीदह गांव निवासी राम विलास सिंह के पुत्र जय शंकर कुमार के रूप में की गई है.
- पुलिस ने तत्काल चालक को हिरासत में ले लिया और शराब से लदी बोलेरो को जब्त कर थाने ले आई.
- मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.
शराब के पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लोड की गई थी और इसे किस तस्कर के यहां पहुंचाया जाना था. इस अवैध नेटवर्क में संलिप्त मुख्य सरगना और रिसीवर की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में सतीश सुमन ने संभाला सदर एसडीपीओ-1 का पदभार, निवर्तमान एसडीपीओ को दी गई विदाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए