NEET Result News: हसनपुर के जीत चौधरी ने NEET में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Updated:
विज्ञापन

सफल छात्र जीत | Prabhat Khabar Network

हसनपुर के व्यवसायी परिवार के जीत चौधरी ने NEET परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है. उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है और भविष्य में गरीबों की सेवा करने का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

NEET Result News: हसनपुर बाजार के व्यवसायी मुकेश चौधरी और रिंकी चौधरी के पुत्र जीत चौधरी ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता पर प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभिभावकों के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय

जीत चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है.

डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है लक्ष्य

जीत चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं.

कई लोगों ने दी बधाई

सफलता पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संजय झुनझुनवाला, डॉ. विमल राय, डॉ. डी.डी. शर्मा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. उमेश साहू, डॉ. विपिन कुमार, मुकेश चौधरी, राजेश चौधरी, संजय चौधरी, राजीव कुमार सिंह 'पिंकू', प्राची चौधरी, विकास चौधरी, आनंद सिंह, संजय शीतांशु, सुप्रभात सिंह, कन्हैया गुप्ता, सुभाष सिंह, कन्हैया सिंह, रामकुमार महतो सहित अनेक लोगों ने जीत चौधरी को शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन