जयनगर पटना इंटरसिटी का हाल, 33 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं 2 घंटे 35 मिनट, समय सारिणी पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की धीमी रफ्तार यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है. हाजीपुर से पटना तक 33 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को 2 घंटे 35 मिनट लगते हैं, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. रेल मंडल अब समय सारिणी में सुधार की बात कर रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News: जयनगर से पटना के बीच चलने वाली 15549 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की समय सारिणी को लेकर यात्रियों में लगातार नाराजगी बनी हुई है. हाजीपुर से पटना के बीच महज 33 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को 2 घंटे 35 मिनट लगते हैं, जिससे दैनिक यात्रियों और सरकारी कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाजीपुर से पटना तक सबसे अधिक विलंब

ट्रेन का हाजीपुर स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:35 बजे है, जबकि पटना पहुंचने का समय दोपहर 1:15 बजे निर्धारित है. दीघा रेलवे पुल के दोहरीकरण के बाद भी इस ट्रेन की समय सारिणी में कोई सुधार नहीं हुआ है. जबकि इसी अवधि में कई अन्य ट्रेनों की गति और समय में बदलाव किया जा चुका है.

रेल मंडल ने दानापुर मंडल से वार्ता का दिया संकेत

रेल मंडल की विभिन्न बैठकों में यह मुद्दा लगातार उठता रहा है. रेल अधिकारियों का कहना है कि समय सारिणी में सुधार को लेकर दानापुर रेल मंडल से बातचीत की जाएगी. इसके बाद ट्रेन के परिचालन समय को अधिक व्यावहारिक बनाने की दिशा में पहल की जा सकती है.

दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है यह ट्रेन

जयनगर-पटना इंटरसिटी सुबह के समय समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन मानी जाती है. खासकर सरकारी कर्मचारी, छात्र और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए यह प्रमुख साधन है. उल्लेखनीय है कि यही ट्रेन जयनगर से मधुबनी के बीच 31 किलोमीटर की दूरी मात्र 29 मिनट में तय करती है, जबकि हाजीपुर-पटना खंड में इसकी रफ्तार काफी धीमी हो जाती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन