Samastipur News: बाइक सवार बदमाशों ने रेलकर्मी की पत्नी के गले से सोने की चेन उड़ायी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Samastipur News: Gold chain taken from the neck of railway worker’s wife

विज्ञापन

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज मुहल्ला में रविवार को बाइक सवार झपट्टामार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली. इस दौरान बीच बचाव में महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इस बाबत सोमवार को पीड़िता बीएड कालेज मुहल्ला में रेलकर्मी पिंटू कुमार की पत्नी अंकिता सिन्हा ने नगर थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि रविवार दोपहर वह बीएड काॅलेज स्थित अपने घर से पैदल आजाद चौक स्थित एक टेलर मास्टर की दुकान पर कपड़ा लेने जा रही थी. रास्ते में ट्रांसफार्मर के समीप पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने का चैन उड़ा लिया. इस दौरान बदमाशों ने जोर का धक्का दे दिया. जिससे वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ज्ञातव्य हो कि नगर थाना क्षेत्र में पूर्व में भी चैन स्नैचिंग की कई घटनाएं हो चुकी है. अधिकांश घटनाओं में अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हुई. सूत्रों की मानें तो बदमाशों का एक गिरोह पूरी तरह इस काम में सक्रिय है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन