लाखों के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ भाग गयी प्रेमिका

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने निकाह के लिए खरीदे गये जेवरात लेकर एक प्रेमिका अपने प्रेमी संग फरार हो गई.

विज्ञापन

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने निकाह के लिए खरीदे गये जेवरात लेकर एक प्रेमिका अपने प्रेमी संग फरार हो गई. यह मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि नाबालिग पुत्री को आरोपियों ने बहला-फुसला कर गलत इरादे से भाग ले गये हैं. इस क्रम में उसकी पुत्री घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के जेबरात, 25 हजार रुपये नकद एवं आवश्यक कागजात को भी अपने साथ ले गयी है. प्राथमिकी में शंका व्यक्त की गई है कि आरोपियों द्वारा उसकी पुत्री को बेच दिया जायेगा या फिर उसकी हत्या कर दी जायेगी. इस मामले में गांव के प्रदीप राय, गणेश राय, राजा राय एवं प्रदीप की मां को नामजद किया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज पर किशोरी की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन