समस्तीपुर नगर निगम के नये नगर आयुक्त गौतम कुमार ने संभाला कार्यभार, ज्ञान प्रकाश को विदाई
नगर आयुक्त गौतम कुमार का स्वागत करते निवर्तमान नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर नगर निगम में नये नगर आयुक्त गौतम कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश को कर्मचारियों ने विदाई दी. इस बदलाव से पार्षदों के बीच भी हलचल तेज हो गई है.
समस्तीपुर: नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नये नगर आयुक्त गौतम कुमार ने अपना योगदान दिया. निगम कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारी और कर्मियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद नये नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों और कर्मियों से परिचयात्मक मुलाकात की.
इस अवसर पर निवर्तमान नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश समेत निगम के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. नये नगर आयुक्त के योगदान के बाद निगम कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गयी.
ज्ञान प्रकाश को दी गयी विदाई
स्थानांतरण के बाद निवर्तमान नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश को निगम पदाधिकारियों और कर्मियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी. निगम में उनके कार्यकाल के बाद अब नये नगर आयुक्त के रूप में गौतम कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है.
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत हुआ स्थानांतरण
बताया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. अधिसूचना के अनुसार गौतम कुमार को वित्त विभाग के भविष्य निधि निदेशालय में सहायक निदेशक के पद से स्थानांतरित करते हुए समस्तीपुर नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है.
वहीं, निवर्तमान नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश का स्थानांतरण करते हुए उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा सूची में रखा गया है.
पार्षदों के बीच भी बढ़ी हलचल
नगर आयुक्त के स्थानांतरण के बाद निगम क्षेत्र के पार्षदों के खेमे में भी हलचल बढ़ गयी है. नये नगर आयुक्त के कार्यभार संभालने के साथ ही निगम की आगामी कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है.
यह भी पढ़ें
विभूतिपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, संकीर्तन गायक की मौत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए