चोचाही भरपुरा से बिजली तार चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के चोचाही भरपुरा में कृषि पटवन कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे उपकरण के 11 केवी के 14 पोल के तार एवं 12 पोल के एलटी तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने मामले को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

विज्ञापन

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के चोचाही भरपुरा में कृषि पटवन कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे उपकरण के 11 केवी के 14 पोल के तार एवं 12 पोल के एलटी तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने मामले को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा विभूतिपुर के कनीय विद्युत अभियंता नीतीश कुमार ने दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि 25 अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एवं क्षेत्रीय बिजली मिस्त्री से मिली जानकारी के अनुसार चोचाही भरपुरा में कृषि पटवन हेतु विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे उपकरण 14 पोल 11केवी तार एवं 12 एलटी केबल का अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी है. चोरी की घटना के कारण कंपनी को 2 लाख 52 हजार 62 रुपये की क्षति हुई है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन