इलाजरत बच्ची को लोगों ने की आर्थिक मदद
शहर के ढेपुरा मोहल्ले में कुछ दिन पहले मो. अली की पुत्री आयशा प्रवीण गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. जिसका इलाज समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
दलसिंहसराय : शहर के ढेपुरा मोहल्ले में कुछ दिन पहले मो. अली की पुत्री आयशा प्रवीण गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. जिसका इलाज समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वह आइसीयू में भर्ती है. बच्ची गरीब परिवार से है. उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी. जानकारी राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट के सदस्य एवं कलाकार मो. सुलेमान ने संयोजक संजीव प्रकाश के नाम पर आवेदन दिया. जिसके बाद उस बच्ची के सहानुभूति में कदम उठाते हुए संस्थान के सदस्यों ने कुणाल कुमार सोनी के नेतृत्व में ढेपुरा स्थित आवास पर जाकर परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की. मौके पर भोला पांडेय, श्रीराम सोनी, आनंद कुमार सोनी, आकाश आनंद उर्फ हरि, गुडू ठाकुर, ज्ञान शर्मा, मोहित कुमार मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए