शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा: डीईओ के जाली दस्तखत से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, एफआईआर का आदेश

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा: डीईओ के जाली दस्तखत से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, एफआईआर का आदेश

समस्तीपुर में डीईओ के फर्जी हस्ताक्षर से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का मामला सामने आया है। डीईओ ने दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के सख्त आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

फर्जी प्रतिनियुक्ति समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड में शिक्षा महकमे को हिलाकर रख देने वाला सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षकों के तबादले और प्रतिनियुक्ति से जुड़ा जाली आदेश पत्र जारी कर दिया गया. इस फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फर्जी आदेश से चार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा उजियारपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को भेजे गए आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्गत आदेश पूरी तरह फर्जी और तथ्यहीन है. इस जाली पत्र के जरिए चार शिक्षकों की मनचाही प्रतिनियुक्ति दिखाई गई थी :

  • मध्य विद्यालय ब्रह्मवाना : शिक्षक अमित कुमार वर्मा एवं शिक्षिका रंजना कुमारी.
  • उत्क्रमित मध्य विद्यालय भजनपट्टी : शिक्षिका ममता कुमारी एवं शिक्षक अमित कुमार.
  • फर्जी प्रतिनियुक्ति स्थल : इन सभी शिक्षकों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय विरनामा रही, उजियारपुर में प्रतिनियुक्त दर्शाया गया था.

डीईओ का सख्त रुख, प्राथमिकी के निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर आपराधिक षड्यंत्र करार दिया है. डीईओ ने बीईओ उजियारपुर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अविलंब संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर स्थलीय जांच (ऑन-स्पॉट वेरिफिकेशन) पूरी करें.

डीईओ ने आदेश दिया है कि इस फर्जीवाड़े में शामिल दोषी शिक्षकों और संबंधित प्रधानाध्यापकों की पहचान कर उनके खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जाए. साथ ही विभाग को जल्द से जल्द कृत कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है. फर्जी कागजात तैयार कर मनचाही पोस्टिंग पाने वाले शिक्षकों और विभागीय बिचौलियों पर कानूनी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर: छात्रा के शोषण के आरोप में सरकारी शिक्षक निलंबित, निजी कोचिंग चलाने का भी आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन