डरोरी फाउंडेशन का मेगा-पेन वितरण अभियान: दो हजार से अधिक बच्चों को मिली कलम, शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
बच्चों के बीच कलम वितरित करते सदस्य | Prabhat Khabar Network
डरोरी फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों में मेगा-पेन वितरण अभियान चलाकर छात्रों को प्रोत्साहित किया। शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए संस्था का सराहनीय प्रयास जारी है।
पेन वितरण अभियान: समस्तीपुर जिले के पूसा, कल्याणपुर सहित विभिन्न प्रखंडों के सरकारी स्कूलों में डरोरी फाउंडेशन की ओर से 'मेगा-पेन वितरण अभियान' जोर-शोर से चलाया जा रहा है. 15 अगस्त से शुरू हुआ यह महा-अभियान 17 सितंबर तक जारी रहेगा. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और उनके भीतर पढ़ाई के प्रति लगन व आत्मविश्वास को बढ़ाना है.
आपके शहर में
दो हजार से अधिक छात्रों तक पहुंची मदद
फाउंडेशन द्वारा संचालित 'पेन बैंक इनिशिएटिव' के तहत अब तक क्षेत्र के दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच कलम का वितरण किया जा चुका है :
- शामिल प्रमुख विद्यालय : बेसिक स्कूल पूसा और प्राथमिक विद्यालय पूसा देवपार समेत कई अन्य सरकारी स्कूल.
- उद्देश्य : कलम केवल लेखन सामग्री नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य, ज्ञान और नए अवसरों की दिशा में मजबूत कदम है.
- विस्तार : आने वाले दिनों में यह अभियान समस्तीपुर के अन्य प्रखंडों के विद्यालयों में भी गति पकड़ेगा.
शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का हुआ सम्मान
अभियान के अंतर्गत शिक्षक दिवस के मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों के हाथों में कलम थमाने के साथ-साथ उन हाथों को सही मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों का सम्मान करना बेहद जरूरी है. राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है.
सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ रही मुहिम
संस्था के संचालक मयंक, सौम्या, आनंद और सुयश शेखर के नेतृत्व में टीम पूरी निष्ठा से काम कर रही है. आयोजकों ने बताया कि शिक्षकों, स्वयंसेवकों और समाज के सहयोग से यह अभियान आगे बढ़ रहा है. संस्था का संकल्प है कि हर बच्चे को अपनी शिक्षा पूरी करने और सपनों को साकार करने के लिए जरूरी संसाधन निरंतर मिलते रहें.
ये भी पढ़ें; एनसीसी कैंप में कैडेटों का शानदार जलवा: झिझिया और छठ गीतों की प्रस्तुति से समस्तीपुर कॉलेज में बांधा समां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए