नाबार्ड की अनूठी पहल: समस्तीपुर में महिलाओं को जूट हस्तशिल्प का प्रशिक्षण, हुनर से बनेंगी आत्मनिर्भर उद्यमी
शुभारंभ करते विधान पार्षद | Prabhat Khabar Network
नाबार्ड और अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा समस्तीपुर में महिलाओं को जूट हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
जूट हस्तशिल्प प्रशिक्षण: समस्तीपुर जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) प्रायोजित एलईडीपी योजना के तहत 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ. अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य सह मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.
आपके शहर में
हुनर से बनेगी तरक्की की नई राह
मुख्य अतिथि डॉ. तरुण कुमार ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जूट के रेशे से बने सजावटी सामान और बैग की बाजार में भारी मांग है. उन्होंने कहा कि एक महिला के पढ़ने से परिवार सुधरता है, लेकिन उसके कमाने से पूरा समाज और देश आगे बढ़ता है. आज का छोटा सा हुनर कल बड़े व्यवसाय का आधार बनेगा और महिलाओं को समाज में नई पहचान दिलाएगा.
प्रशिक्षण और योजना की मुख्य विशेषताएं
- विपणन में सहयोग : नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कृष्ण ने बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार जूट उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर के मेलों और अन्य राज्यों के बाजारों में बिक्री के लिए मंच मिलेगा.
- आत्मनिर्भरता पर जोर : जीविका डीपीएम विक्रांत शंकर सिंह ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए हुनर को पूरी लगन से सीखने की सलाह दी.
- वित्तीय सहायता : एलडीएम कार्यालय प्रबंधक उदय शंकर मल ने आश्वस्त किया कि बेहतर काम करने वाले समूहों को बैंक हमेशा आर्थिक सहयोग देंगे.
- तीन बैच में प्रशिक्षण : फाउंडेशन के सचिव ललित कुमार ने जानकारी दी कि कुल 90 महिलाओं को तीन अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षित कर उत्पादों की बाजार तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी.
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक प्रेरणा कुमारी, प्रशिक्षक धर्मेंद्र राम, शिवनाथ महतो, मो. शमीम, वंदना कुमारी और मिंटू कुमारी सहित बड़ी संख्या में समूह की दीदियां उपस्थित रहीं.
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रफ्तार: एएनएम को मिला एनीमिया मुक्त भारत और ई-पोर्टल का कड़ा प्रशिक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए