घर में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, तस्कर फरार

उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा वार्ड चार में छापेमारी कर एक घर के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद किया.
समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा वार्ड चार में छापेमारी कर एक घर के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद किया. इस दौरान पुलिस काे देखते ही धंधेबाज फरार हो गया था. पुलिस ने घर के अंदर से शराब व बीयर को जब्त कर लिया. उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली की दुधपुरा वार्ड चार में एक घर से चोरी छिपे अवैध शराब का धंधा संचालित किया जा रहा है. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उक्त स्थल पर तत्काल छापेमारी की. इस दौरान पुलिस टीम ने दुधपुरा वार्ड चार निवासी रामदेव ठाकुर के पुत्र गनौन ठाकुर के कर्कटनुमा घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया. छापेमारी में जब्त अंग्रेजी शराब की मात्रा 3 हजार 827. 670 लीटर और केन बीयर 94.5 लीटर बताई गई है. उत्पाद अघीक्षक ने बताया कि मकान मालिक और धंधेबाजों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. इधर, उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




