आर्थिक सुधारों के जनक रहे डॉ मनमोहन सिंह : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शोकसभा की गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शोकसभा की गई. इससे पूर्व जिला कार्यालय पर पार्टी के झंडे को झुका दिया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की. श्री तमीम ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे. वे आर्थिक सुधार के जनक रहे. मौके पर विजय शंकर शर्मा, देवेंद्र नारायण झा, सरोज कुमार सिंह, नूर आलम सिद्दीकी, मिथिलेश पोद्दार, नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, उपेंद्र नाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष डोमन राय आदि थे. दूसरी ओर माधुरी चौक स्थित कांग्रेस नगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नमन किया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डोमन राय ने की. संचालन मो. फिरोज अंसारी ने किया. शिवाजीनगर : प्रखंड के कर्पूरी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. प्रखंड अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी ने अध्यक्षता की. मौके पर अजित कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, गंगा सागर चौधरी, सूरज पासवान, विनोद झा, शिवम चौधरी, मो. आजाद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन