Samastipur: पंस की बैठक में विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक सोमवार को आयोजित की गई.

विज्ञापन

सिंघिया . प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक सोमवार को आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रमुख बिरजू साहू ने की. संचालन बीडीओ विवेक रंजन ने किया. इसमें पूर्व की बैठक के प्रस्तावों की बारी-बारी से समीक्षा की गई. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, प्रधानमंत्री आवास, कृषि, खाद्यान्न आपूर्ति, बिजली, सांख्यिकी, श्रम, राजस्व, मनरेगा लोहिया स्वच्छता, एमडीएम विभागों की समीक्षा की गई. सदन में मौजूद इन सभी विभागों के पदाधिकारी से सरकार द्वारा प्रखंड के पंचायतों में धरातल पर चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई. सदस्यों ने पदाधिकारी को क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया. उपप्रमुख रिंकू सिंह, मुखिया रामप्रवेश साहु समेत अन्य विभागों के कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन