युवा व्यवसायी का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में व्यवसाय कर रहे मदुदाबाद के मो.मोबीन के पुत्र मो.मोहसिन उर्फ सोनू (25) की मौत बीते रविवार की रात संदिग्ध स्थिति में हो गई.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : दिल्ली में व्यवसाय कर रहे मदुदाबाद के मो.मोबीन के पुत्र मो.मोहसिन उर्फ सोनू (25) की मौत बीते रविवार की रात संदिग्ध स्थिति में हो गई. बुधवार को दिल्ली से शव पैतृक गांव मदुदाबाद पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि सोनू दिल्ली के रानीबाग में सिले सिलाये कपड़ों का व्यवसाय करता था. घटना की देर शाम वह अपने साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर इंद्रलोक तकादा के लिए गया था. अचानक साथी ने सोनू के सड़क हादसे में मौत होने की सूचना दी. वहीं शव को दिल्ली पुलिस के कब्जे में लेने की बात कही. जब घटना की तहकीकात के लिए परिजन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, तो देखा कि मृतक के गले पर गहरा जख्म था. साथ ही घटना की प्राथमिकी दिल्ली में दर्ज कराने की बात बताई गई है. वहीं पुलिस पर मामले को लेकर डायवर्ट करने का आरोप लगाया है. मृतक अपने पीछे एक पुत्री व पत्नी को छोड़ गया है. इधर, सोनू की मौत की खबर सुनकर उसके पैतृक घर पर लोगों का तांता लग गया. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन