ePaper

कॉलेज स्थापना दिवस व मनायी गयी पूर्व मंत्री की जयंती

Updated at : 27 Jun 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज स्थापना दिवस व मनायी गयी पूर्व मंत्री की जयंती

प्रखंड के रामपुर जलालपुर निवासी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. रामलखन महतो की जयंती सह आरएल महतो बीएड कॉलेज का स्थापना दिवस कॉलेज परिसर में मनाया गया.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : प्रखंड के रामपुर जलालपुर निवासी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. रामलखन महतो की जयंती सह आरएल महतो बीएड कॉलेज का स्थापना दिवस कॉलेज परिसर में मनाया गया. कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज परिसर में स्थापित स्व. महतो की प्रतिमा पर उनके पुत्र सह कॉलेज के निदेशक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रशांत कुमार पंकज व प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. वक्ताओं ने स्व. महतो को मानवता का सच्चा पुजारी बताते हुए कहा कि स्व. रामलखन महतो का पूरा परिवार शुरू से ही सामाजिक कार्य व जनमानस की सेवा से जुड़ा रहा है. प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया. मौके पर विनोद चौधरी निषाद, संजय महतो, रामसकल महतो, प्रो अमरेश महतो, अशोक कुमार महतो, ईं. यशवंत कुमार, विजेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. देवेंद्र प्रसाद साह, गोपाल साह, खोचन चौधरी, गुड्डू चौधरी, धनेश्वर महतो, नंदू सिंह, उमेश पोद्दार, मनोज राम, रामसागर महतो, सुमन कुमार, गोपाल राय, रामाश्रय महतो, अनीश गौरव, मो. इमामुद्दीन, राजेश कुमार गिरी, मुकेश कुमार राय, योगेश कुमार, डॉ. सविता कुमारी, रूपम कुमारी, सर्वेश सुमन, पल्लव पारस, रूपक कौशल, दिनेश मिश्रा, जाबिर हुसैन अंसारी, रश्मि रोजी, अजय शर्मा, संतोष सुमन, श्वेता कर्ण, पंकज गुप्ता, किरण चौधरी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन