समस्तीपुर पुलिस एसोसिएशन चुनाव निर्विरोध, 'बीरबल' बने जिलाध्यक्ष

Author Ankur kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

पुलिस एसोसिएशन समस्तीपुर शाखा के नव निर्वाचित सदस्यों के साथ मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक

समस्तीपुर बिहार पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निर्विरोध संपन्न हुआ। बीरबल यादव को जिलाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षकों की देखरेख में पूरी हुई।

विज्ञापन

Samastipur Bihar Police Association: बिहार पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा, समस्तीपुर का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हो गया. सभी पांच पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार के नामांकन के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया दरभंगा पुलिस एसोसिएशन शाखा के अध्यक्ष नंदलाल यादव, मंत्री अनिल कुमार और कोषाध्यक्ष मो. शाजिद हुसैन खान की देखरेख में संपन्न हुई. तीनों पदाधिकारी पर्यवेक्षक सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रूप में समस्तीपुर पहुंचे थे.

25 जून को घोषित हुई थी चुनाव की तिथि

बिहार पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय ने 25 जून को समस्तीपुर जिला शाखा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी. तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि नाम वापसी के लिए दोपहर 12 बजे से 12:05 बजे तक का समय निर्धारित था.

एक ही पैनल से पांच सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया. किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जिससे सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया.

ये बने नए पदाधिकारी

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

पदनिर्वाचित पदाधिकारी
जिलाध्यक्षबीरबल यादव
सचिवकुणाल केशव
उपाध्यक्षराकेश कुमार मिश्रा
कोषाध्यक्षरविकांत कुमार रवि
संयुक्त सचिवहरिलाल प्रसाद यादव

प्रमाण पत्र देकर दी गई शुभकामनाएं

नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें बधाई दी.

चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन