Bihar News: समस्तीपुर में सुबह-सुबह मिला युवती का शव, आपसी विवाद में हत्या की आशंका

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar News: लड़की की हत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन पिता ने आपसी विवाद की ओर ईशारा किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में एक लड़की का शव बरातद हुआ है. सोमवार की सुबह खेत में लड़की का शव देखा गया. आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुराचार किया गया है. लड़की की हत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन पिता ने आपसी विवाद की ओर ईशारा किया है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, ब्रज किशोर यादव, बलाल खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार रात से ही थी लापता

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंटर में पढ़नेवाली यह छात्रा रविवार की शाम से लापता थी. पिता ने रविवार की रात किशोरी के ला��ता होने की सूचना पुलिस को दी थी. पिता के अनुसार पुराने भूमि विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या हुई है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है. किशोरी के गले पर गहरे काले रंग का निशान है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन