छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत दर्ज

जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत शनिवार को पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है.
समस्तीपुर : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत शनिवार को पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. इसमें गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है. बताया गया है कि गुरुवार को पीड़ित बच्ची घर पास ही खेत में भैंस को चारा खिला रही थी. इस दौरान गांव के ही एक अधेड ने दुष्कर्म का प्रयास किया. हालांकि, आसपास के लोगों को नजर पड गई. घर आकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. अनुसंधानकर्ता दारोगा भानुप्रिया ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




