Samastipur: कैटरिंग सामग्रियों की फिर से तैयार होगी नई सूची

Updated:
विज्ञापन

पूमरे के रेलवे स्टेशन आईआरसीटीसी के तहत बिकने वाले खाद्य सामग्रियों की सूची फिर से नये सिरे से तैयार की जायेगी.

विज्ञापन

समस्तीपुर . पूमरे के रेलवे स्टेशन आईआरसीटीसी के तहत बिकने वाले खाद्य सामग्रियों की सूची फिर से नये सिरे से तैयार की जायेगी. रेलवे के कैटरिंग यूनिटों के तहत बिकने वाले पीएडी और पीडब्ल्यूडी आइटम को पुनः शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. इसके लिए नये आवेदकों को भी मौका दिया जाना है. रेलवे ने नई कंपनियों को फिर से सूचीबद्ध करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है. ऐसी कंपनी जो खाद्य सामग्रियों का निर्माण करते हैं या ऐसे फर्म जो बोतल बंद पानी की बिक्री से जुड़े हैं. इनका पंजीकरण फिर से होगा. जिससे यह अपने खाद्य उत्पादों को रेलवे के स्टेशनों पर बेच सकेंगे. ऐसे नये फॉर्म को सूचीबद्ध करने के लिए 2 नवंबर तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है. बताते चलें कि जहां खुले बाजार में सभी कंपनियां अपने खाद्य उत्पादों को बेच सकती है. वहीं रेलवे में कुछ चुनिंदा कंपनियों को ही सूचीबद्ध खाद्य सामग्रियों को बेचने की इजाजत होती है. इसके तहत रेलवे ऐसी कंपनियों को अपने स्तर से सूचीबद्ध करता है जिसकी सूची बार-बार अपडेट होते रहती हैं. जो कंपनी रेलवे में खाद्य सामग्रियों की बिक्री करना चाहते हैं उन्हें रेलवे के तहत सूचीबद्ध करना अनिवार्य होता है. तभी वह अपने उत्पादों को स्टेशन, ट्रेन, फास्ट फूड या कैटरिंग यूनिट में बिक्री के लिए यात्रियों को दे सकते हैं. अगर कंपनी रेलवे के तहत शॉर्टलिस्ट नहीं है तो उनके उत्पादों की बिक्री स्टेशनों पर नहीं हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन