मंडलकारा में बनेंगे तीन वाच टावर

समस्तीपुर : मंडल कारा प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई अहम कदम उठाने का फैसला लिया है. बंदियों पर पैनी नजर रखने के लिये मंडल कारा की बाहरी दीवार में जरूरत के मुताबिक तीन वाच टावर भी बनाया जायेगा. इसके लिए मुख्यालय को कारा प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा है. हरी झंडी मिलते ही निर्माण की […]
समस्तीपुर : मंडल कारा प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई अहम कदम उठाने का फैसला लिया है. बंदियों पर पैनी नजर रखने के लिये मंडल कारा की बाहरी दीवार में जरूरत के मुताबिक तीन वाच टावर भी बनाया जायेगा. इसके लिए मुख्यालय को कारा प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा है. हरी झंडी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
फिलवक्त मंडल कारा की बाहरी दीवार में चारों कोने पर ही वाच टावर है. कारा अधीक्षक नंद किशोर रजक ने बताया कि बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कदम उठाने का फैसला लिया गया है. वाच टावरों के बीच की दूरी काफी अधिक है. इसे नये वाच टावर के निर्माण से दूर किया जायेगा. इधर, गरमी के इस मौसम में बंदियों राहत प्रदान करने के लिए सभी वार्ड में नये 80 पंखे लगाये गये हैं. साथ ही ठंडे व शुद्ध पेयजल के लिए दो कुलिंग आरओ भी लगाया गया है. वहीं मनोरंजन के लिए एक एलइडी टीवी भी लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










