मोबाइल में मिले वारिसनगर गुरुकुल कोचिंग के शिक्षकों के नंबर

दलसिंहसराय : मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन प्रश्नपत्र लीक के तार अब दलसिंहसराय से जुड़ने लगे हैं. पुलिस सूत्रों का बताना है कि अंग्रेजी के प्रश्नपत्र लीक मामले में अबतक पुलिस की जांच के घेरे में आये चारों आरोपियों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र किसी पांचवें ने भेजा था, इसका खुलासा करने से पुलिस फिलहाल बच […]
दलसिंहसराय : मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन प्रश्नपत्र लीक के तार अब दलसिंहसराय से जुड़ने लगे हैं. पुलिस सूत्रों का बताना है कि अंग्रेजी के प्रश्नपत्र लीक मामले में अबतक पुलिस की जांच के घेरे में आये चारों आरोपियों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र किसी पांचवें ने भेजा था, इसका खुलासा करने से पुलिस फिलहाल बच रही है. लेकिन बुधवार को दलसिंहसराय में परीक्षा केंद्र के अंदर पकड़े गये छात्र के पास मोबाइल फोन का मिलना अपने आप में कई कहानियां बयान कर रहा है.
पुलिस जांच के बीच छात्र परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर कैसे पहुंचा. दलसिंहसराय पुलिस के कब्जे में आये मोबाइल में कई अहम सुराग छुपे हैं. मोबाइल में छात्र के नाम से सेव वारिसनगर के गुरुकुल कोचिंग के शिक्षकों के नंबर भी प्रश्न पत्र लीक मामले में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं. वहीं, मोबाइल में प्रश्नों के उत्तर के लिए जिस राजशेखर सर का जिक्र है, वह कौन है? इसका खुलासा पुलिस को करना है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










