कलेक्ट्रेट पर महाधरना गुस्सा. मेडिकल कॉलेज को सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये. लोगों ने शैक्षणिक विकास मोर्चा के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. इस दौरान लोगों ने जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान से कलेक्ट्रेट तक जुलूस भी निकाला. जुलूस में जितवारपुर व […]
समस्तीपुर : जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये. लोगों ने शैक्षणिक विकास मोर्चा के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. इस दौरान लोगों ने जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान से कलेक्ट्रेट तक जुलूस भी निकाला. जुलूस में जितवारपुर व हसनपुर के युवाओं के अलावा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. धरने का नेतृत्व उपेंद्र राय व जिला परिषद सदस्य भरत राय ने किया. सभा में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने हाउसिंग मैदान को मेडिकल काॅलेज के लिए हर तरह से उपयुक्त करार दिया. साथ ही इसके लिए हर संभव मदद करने की भी बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










