अधिकांश मंदिरों में बलि प्रथा का बदल गया स्वरूप

Published at :10 Oct 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकांश मंदिरों में बलि प्रथा का बदल गया स्वरूप

समस्तीपुर : समय के बदलाव के साथ ही दुर्गा मंडपों में बलि प्रथा में भी बदलाव आया है. अब मंदिरों में पशु बली की प्रथा लगभग कम ही जगह दिखाई पड़ती है. शहर के कुछ एक मंदिरों को छोड़कर शेष सभी पूजा मंडपों में माता को अब सिसकोहरा, नारियल आदि की बली दी जाती है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समय के बदलाव के साथ ही दुर्गा मंडपों में बलि प्रथा में भी बदलाव आया है. अब मंदिरों में पशु बली की प्रथा लगभग कम ही जगह दिखाई पड़ती है. शहर के कुछ एक मंदिरों को छोड़कर शेष सभी पूजा मंडपों में माता को अब सिसकोहरा, नारियल आदि की बली दी जाती है. इससे माता के स्वरूप की आराधना की जाती है.

पहले जहां कई प्राचीन मंदिरों में मेष व महिष की बली दी जाती थी. विशेषकर नवमी पूजा के बाद बली माता को अर्पण किया जाता था. समय बदलने के साथ धीरे-धीरे इस बली प्रथा ने भी बदलवा के करवट देखे. नयी पीढ़ी के युवाओं ने अब बली की प्रचीनतम प्रथा में बदलाव किया है. विशेषकर मैथिल पद्धति से पूजा होने के कारण पूजा मंडपों में पशु बलि की प्रथा समाप्त हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन