धूमधाम से हुई पूजा आस्था. पंडालों में की गयी गणेश की मूर्ति स्थापित

समस्तीपुर : जिले में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से हुई. मौके पर जगह-जगह भक्तों ने पंडाल लगाकर गणेश की मूर्ति स्थापित की. पुरोहितों की अगुवाई में उनकी पूजा-अर्चना कर सर्वमंगल का आशीष मांगा. पूजनोत्सव को लेकर पूजा पंडालों से रह रहकर गणपति बप्पा के जयकारे निकलते रहे. उनकी […]
समस्तीपुर : जिले में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से हुई. मौके पर जगह-जगह भक्तों ने पंडाल लगाकर गणेश की मूर्ति स्थापित की. पुरोहितों की अगुवाई में उनकी पूजा-अर्चना कर सर्वमंगल का आशीष मांगा. पूजनोत्सव को लेकर पूजा पंडालों से रह रहकर गणपति बप्पा के जयकारे निकलते रहे.
उनकी स्तुति में मंत्र गूंजते रहे. शहर के पंजाबी काॅलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गयी. विद्यालय के चेयरमैन पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि विगत एक दशक से विद्यालय परिसर में विघ्नहर्ता की पूजा की जाती है. इसमें स्कूल की प्राचार्या मीनाक्षी ठाकुर की अगुवाई में शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र-छात्रा बड़ी ही उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं. पूजा दस दिनों तक लगातार चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










