आशिकी युवक को पड़ी महंगी

Published at :14 Jul 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
आशिकी युवक को पड़ी महंगी

कल्याणपुर : अंचल अमीन के निजी सहायक के रूप में काम करने वाला युवक को क्षेत्र के एक युवती से आशिकी करना पड़ा महंगा़ पुलिस को लेना पड़ा हिरासत में. युवती की शादी अन्यत्र तय हो जाने की जैसे ही खबर युवक को लगी़ युवक ने आनन-फानन में लड़की के तय हुए रिश्ते के परिजनों […]

विज्ञापन

कल्याणपुर : अंचल अमीन के निजी सहायक के रूप में काम करने वाला युवक को क्षेत्र के एक युवती से आशिकी करना पड़ा महंगा़ पुलिस को लेना पड़ा हिरासत में. युवती की शादी अन्यत्र तय हो जाने की जैसे ही खबर युवक को लगी़ युवक ने आनन-फानन में लड़की के तय हुए रिश्ते के परिजनों का फोन नंबर ऊपर कर उसे शादी नहीं करने की ताकिद दी़ साथ ही उक्त लड़की से खुद ही शादी करने की बात कही़

इस घटना से आक्रोश में आये लड़की के परिजनों ने आरोपित युवक को ढूंढ़ना शुरू कर दिया़ इसी बीच उक्त युवक को कल्याणपुर अंचल में होने की जानकारी मिली़ दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को खोजना शुरू किया़ मौके की नजाकत को भांपते हुए युवक को पुलिस के हवाले करना पड़ा़ बताया जाता है कि उक्त युवक अंचल अमीन मोहन यादव के निजी सहायक के रूप में कार्य करता था, जो खानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है़ वैसे समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन