27 जून को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

समस्तीपुर : प्राथमिक दुग्ध समितियों में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिये तिथियां घोषित कर दी गयी हैं. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में बीस प्रखंड में 50 दुग्ध समितियों के लिये तिथियां घोषित की हैं. प्राथमिक दुग्ध समितियों में मतदाता सूची तैयार करने व निर्वाचन के लिये 31 मई 2016 कट […]
समस्तीपुर : प्राथमिक दुग्ध समितियों में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिये तिथियां घोषित कर दी गयी हैं. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में बीस प्रखंड में 50 दुग्ध समितियों के लिये तिथियां घोषित की हैं. प्राथमिक दुग्ध समितियों में मतदाता सूची तैयार करने व निर्वाचन के लिये 31 मई 2016 कट ऑफ डेट रखी गयी है. इस तिथि के तहत ही जो भी सदस्य समिति के सदस्य बन चुके हैं,
उनका नाम ही मतदाता सूची में दर्ज किया जा सकेगा. प्रारूप मतदाता सूची में अंकित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने के संबंध में कोई आपत्ति अथवा प्रारूप मतदाता सूची में किसी समिति का नाम जोड़ने से संबंधित दावा प्रपत्र एम तीन या एम चार में लिया जायेगा. जो सदस्य मतदाता सूची के प्रारूप की छाया प्रति लेंगे.
उन्हें इनके लिये अतिरिक्त राशि ली जायेगी. मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक समिति के कार्यालय के सूचना पट पर व संबंधित दुग्ध उत्पादक संघ के कार्यालय पर लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










