ताजपुर रोड से हटा अतिक्रमण

समस्तीपुर : शहर में वन वे ट्राफिक सिस्टम को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने ताजपुर रोड से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा. धर्मपुर से थानेश्वर स्थान मंदिर तक दिनभर प्रशासनिक पदाधिकारियों के काफिले के साथ भारी मात्रा में पुलिस बलों ने सड़क के किनारे दुकान सजाने वालों या फिर दुकान के बोर्ड, सीढ़ी […]
समस्तीपुर : शहर में वन वे ट्राफिक सिस्टम को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने ताजपुर रोड से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा. धर्मपुर से थानेश्वर स्थान मंदिर तक दिनभर प्रशासनिक पदाधिकारियों के काफिले के साथ भारी मात्रा में पुलिस बलों ने सड़क के किनारे दुकान सजाने वालों या फिर दुकान के बोर्ड, सीढ़ी व नाले पर बनी दुकानों के सामान को सख्ती से हटवाया.
इसमें प्रशासन ने जेसीबी मशीन की भी मदद ली. इस क्रम में उन दुकानों के प्रचार सामग्रियों को भी जब्त कर नगर परिषद प्रशासन के हवाले किया गया जो सड़क किनारे लगे थे. इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी. ताकि फिर से इन स्थलों पर अतिक्रमण का राज कायम नहीं हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










