बाजार रहा गुलजार, उमड़ी खरीदारों की भीड़

Published at :17 Nov 2015 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार रहा गुलजार, उमड़ी खरीदारों की भीड़

खानपुर : आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूजा सामिग्रयों की खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड का मुख्य बाजार खानपुर में पर्व को लेकर पांच सौ से भी अधिक दुकाने सज गयी है. पूजा सामग्रियों व फलों की आसमान छूती महंगाइयों के परवाह किये बगैर श्रद्धालु जमकर खरीदारी कर रहे […]

विज्ञापन

खानपुर : आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूजा सामिग्रयों की खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड का मुख्य बाजार खानपुर में पर्व को लेकर पांच सौ से भी अधिक दुकाने सज गयी है. पूजा सामग्रियों व फलों की आसमान छूती महंगाइयों के परवाह किये बगैर श्रद्धालु जमकर खरीदारी कर रहे हैं. रविवार के दिन नहाय खाय से शुरु चार दिवसीय पर्व को लेकर काफी चहल पहल देखी जा रही है.

छठ पर्व में प्रयुक्त होने वाले केला, नारियल, ईंख, सेव, संतरा, खाजा, खीरा, मूली आदि की खरीदारी लोगों ने किया. सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बाजार में जमी दिखी. इसके अलावे इलमासनगर, डेकारी, रेबडा आदि चौकों पर पर्व को लेकर कई स्पेशल दुकाने सजी दिखी. अधिक भीड़ को लेकर खानपुर बाजार पुरे दिन जाम से कराहते रहा. छठ पर्व को लेकर सभी सामानों की कीमत में उछाल दिखी. जो मूली अन्य दिनों 5 रुपये किलो बिक रहा था, वह आज एक रुपये जोड़ा बिकते देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन