प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाने के विश्वम्भरपुर एलौथ गांव में हथियारबंद अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर मो. लालबाबू की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल हो गये. लालबाबू को सात गोली मारी गयी है. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी थाना के समीप […]
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाने के विश्वम्भरपुर एलौथ गांव में हथियारबंद अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर मो. लालबाबू की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल हो गये. लालबाबू को सात गोली मारी गयी है. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी थाना के समीप एनएच 28 को जाम कर चार घंटे तक आवागमन को बाधित कर दिया. परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी के आश्वासन के बाद दोपहर 11 बजे जाम समाप्त हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










