कुचल कर युवक की मौत

समस्तीपुर : शहर के खाटू श्याम मंदिर के समीप बाइपास पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान शहर के चीनी मिल वार्ड दस निवासी संजय मल्लिक के पुत्र राजा मल्लिक के रुप में की गयी है. घटना से […]
समस्तीपुर : शहर के खाटू श्याम मंदिर के समीप बाइपास पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान शहर के चीनी मिल वार्ड दस निवासी संजय मल्लिक के पुत्र राजा मल्लिक के रुप में की गयी है. घटना से गुस्साये लोगों ने खाटू श्याम मंदिर और चीनी मिल चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया.
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बीडीओ डा. भुवनेश मिश्र और नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के आश्वासन और मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये का चेक मुहैया कराये जाने के बाद जाम समाप्त हुआ. इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










