कमेटी गठित कर डाटा जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2015 6:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय परिसर में समस्तीपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता गंगा प्रसाद लाल ने की. संचालन जिला मीडिया प्रभारी शिव शंकर राय ने किया. मंच पर कमल किशोर प्रसाद, रेणू पूर्वे, देव नारायण सिंह व अर्जुन प्रसाद सिंह थे. सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों को पंचायत स्तर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय परिसर में समस्तीपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता गंगा प्रसाद लाल ने की. संचालन जिला मीडिया प्रभारी शिव शंकर राय ने किया. मंच पर कमल किशोर प्रसाद, रेणू पूर्वे, देव नारायण सिंह व अर्जुन प्रसाद सिंह थे. सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों को पंचायत स्तर पर कमेटी गठित कर जिला कार्यालय को डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

इसके लिए 21 मई का डेडलाइन तय किया गया है. साथ ही विधानसभा चुनाव में भागीदारी के लिए बूथ स्तर तक कमेटी गठित करने की आवश्यकता जतायी गयी. इसके साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया गया. मोे पर अंजनी कुमार सिन्हा, रोहित कुमार सिंह, विजय कुमार राय, चंदन कुमार, रजनीश कुमार, नीजर कुमार, गुफरान, राजा सिद्दकी, अमरेंद्र कुमा रसिंह, शंकर यादव, गौतम कुमार, सुरेश कुमार सिंह, अमित बैठा, श्याम कुमार, खालिद तनवीर, मार्टिन रोमाल्ड, आलोक, रक्षित, मोहन कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन