नगरगामा में आमसभा में छीना झपटी, दो केंद्रों पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

नगरगामा व हरिशंकरपुर में 10 केंद्रों पर चयन स्थगितदलसिंहसराय. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन को लेकर प्रखंड के नगरगामा व हरिशंकरपुर पंचायत में होने वाली आमसभा हंगामे व मजिस्ट्रेटों के अनुपस्थिति की भेंट चढ़ गयी. इसे 10 केंद्रों पर चयन स्थगित करनी पड़ी. सीडीपीओ नीलम कुमारी ने बताया कि नगरगामा पंचायत के वार्ड 4 में केंद्र संख्या […]

विज्ञापन

नगरगामा व हरिशंकरपुर में 10 केंद्रों पर चयन स्थगितदलसिंहसराय. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन को लेकर प्रखंड के नगरगामा व हरिशंकरपुर पंचायत में होने वाली आमसभा हंगामे व मजिस्ट्रेटों के अनुपस्थिति की भेंट चढ़ गयी. इसे 10 केंद्रों पर चयन स्थगित करनी पड़ी. सीडीपीओ नीलम कुमारी ने बताया कि नगरगामा पंचायत के वार्ड 4 में केंद्र संख्या 193 प्रावि सोयरा पर आमसभा के दौरान लोगों ने हंगामा करते हुए रजिस्टर वगैरह की छीना झपटी की. जबकि वार्ड 2 के केंद्र संख्या 194 पर दूसरे पगड़ा पंचायत की महिलाओं ने अपने अभ्यर्थियों के चयन का दबाव डालते हुए हंगामा किया. इन दोनों के अलावा केंद्र संख्या 195, 269 व 270 पर भी स्थगित करना पड़ा. वहीं हरिशंकरपुर पंचायत के केंद्र संख्या 243 वार्ड 2 में आमसभा सफल रहने की जानकारी देते हुए सीडीपीओ ने कहा कि मजिस्ट्रेटों की अनुपस्थिति के चलते केंद्र संख्या 244, 245, 246 व 265 पर भी चयन प्रक्रिया स्थगित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन