अगलगी से मची अफरातफरी
उजियारपुर. प्रखंड के पतैली गांव में मंगलवार को इकरी में अचानक लगी आग से क ोहराम मच गया. पिछले चार वर्ष के दरम्यान तीसरी बार इकरी से निकली चिनगारी ने तांडव मचाना शुरू किया. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों व तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. मंगलवार को इसी […]
उजियारपुर. प्रखंड के पतैली गांव में मंगलवार को इकरी में अचानक लगी आग से क ोहराम मच गया. पिछले चार वर्ष के दरम्यान तीसरी बार इकरी से निकली चिनगारी ने तांडव मचाना शुरू किया. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों व तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. मंगलवार को इसी इकरी से निकली चिंगारी से धू धूकर जल रहे इकरी को देख ग्रामीण पिछली दो घटनाओं को भयभीत अपने अपने सामानों को घर से निकालना शुरू कर दिया. ग्रामीण की सजगता से आग पर काबू पा लिया गया. इस अगलगी की घटना में करीब दो एकड़ की इकरी जलने की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही सीओ आत्यि विक्रम, थानाध्यक्ष असगर इमाम दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. मौके पर उपप्रमुख राजेश्वर महतो, कृष्ण गोपाल चौधरी, मुखिया पति चंद्रशेखर चौरसिया, उप सरपंच बालकृष्ण पाठक समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










