प्रभारी एचएम से योजना मद के 70 हजार रुपये की लूट

Updated:
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. प्राथमिक विद्यालय अरैया पश्चिम के प्रभारी एचएम से पोशाक व छात्रवृत्ति की 70 हजार रुपये की राशि अज्ञात अपराधियों ने लूट ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक एचएम मो़ कैमुल हुसैन ने पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा गया है कि 28 जनवरी को पटोरी के एसबीआइ से पोशाक एवं छात्रवृत्ति […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. प्राथमिक विद्यालय अरैया पश्चिम के प्रभारी एचएम से पोशाक व छात्रवृत्ति की 70 हजार रुपये की राशि अज्ञात अपराधियों ने लूट ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक एचएम मो़ कैमुल हुसैन ने पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आवेदन में कहा गया है कि 28 जनवरी को पटोरी के एसबीआइ से पोशाक एवं छात्रवृत्ति के लिए 70 हजार रुपये की निकासी कर साइकिल से लौट रहे थे तो प्रखंड कार्यालय के समीप पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी उनकी साइकिल पर झोले में रखे रुपये लेकर भाग गये. पीछा करने के बावजूद उन्हें पकड़ा नहीं जा सका. पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन