शहर के आधा दर्जन कैफे में आरपीएफ ने की छापेमारी
समस्तीपुर : रेल टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए आरपीएफ ने मंगलवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक इंटरनेट कैफे में छापेमारी की. इसका नेतृत्व आरपीएफ की ओर से समस्तीपुर जंक्शन के पोस्ट प्रभारी मो. आलम अंसारी ने संभाल रखी थी. सुबह-सबेरे शहर से सटे सोने लाल ढाला के पास स्थित कैफे संचालक के […]
समस्तीपुर : रेल टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए आरपीएफ ने मंगलवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक इंटरनेट कैफे में छापेमारी की. इसका नेतृत्व आरपीएफ की ओर से समस्तीपुर जंक्शन के पोस्ट प्रभारी मो. आलम अंसारी ने संभाल रखी थी. सुबह-सबेरे शहर से सटे सोने लाल ढाला के पास स्थित कैफे संचालक के यहां टीम ने दस्तक दी.
आपके शहर में
इसके बाद अनुरुप टॉकिज स्थित इंटरनेट प्लाजा, अलिशान डिजिटल सेंटर सहित विभिन्न जगहों पर टिकट से संबंधित कागजातों को खंगाला गया. इसमें ई-टिकट, बुकिंग के रिकॉड आदि की बारीकी से जांच की गयी. आरपीएफ की विशेष टीम की ओर से जांच अभियान में मिली जानकारियों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है. वैसे बताया जा रहा है कि आरपीएफ की ओर से टिकटों के दलालों पर शिकंजा कसने के लिये यह स्पेशल ड्राइव चलाया गया है.
यह 24 घंटे कैफे संचालकों व बुकिंग एजेंटे को अपने निशाने पर रखेंगे. जिले में बुकिंग एजेंट की संख्या काफी अधिक रहने के कारण आरपीएफ ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहा है. जिससे टिकट दलालों को पूरी तरह शिकंजे में कसा जा सके. यहां बता दें कि होली में अब एक माह ही शेष बचे हैं. ऐसे में अधिकांश ट्रेन में आरक्षण की सूची प्रतीक्षा में चल रही है.
पर्व के मौसम में टिकटों के दलाल पर्व के समय विशेष रुप से सक्रिय हो जाते हैं. यात्रियों को कंफर्म टिकट के नाम पर ऐसे धंधेबाज मोटी राशि वसूली करते हैं. इस बावत संपर्क करने पर मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमन त्रिपाठी ने बताया कि टिकट दलालों पर शिकंजा कसने के लिये स्पेशल ड्राइव चलाया गया है. कैफे के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए