बैंक कर्मियों की हड़ताल से 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित

समस्तीपुर : जिले में बुधवार को अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बैंकों और डाकघरों में काम काज ठप रहा़ जिले के सभी 268 शाखाओं में काम बाधित रहने के कारण दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा़ हालांकि बैंक आम दिनों की तरह खुले थे़ ऑफिसर्स एसोसिएशन हड़ताल पर नहीं थे वे […]
समस्तीपुर : जिले में बुधवार को अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बैंकों और डाकघरों में काम काज ठप रहा़ जिले के सभी 268 शाखाओं में काम बाधित रहने के कारण दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा़ हालांकि बैंक आम दिनों की तरह खुले थे़ ऑफिसर्स एसोसिएशन हड़ताल पर नहीं थे वे नीयत समय पर बैंक पहुंच गये़ बैंकों के कलर्क हड़ताल पर रहे़ कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण आम उभोक्ताओं को बैंकों से निराश लौटना पड़ा़ कर्मियों ने मांगों के समर्थन में धरना भी दिया और नारेबाजी की़ इधर डाक विभाग के कर्मी भी हड़ताल पर रहे़ जिले के सभी 354 डाकघर शाखाओं में कामकाज ठप रहा़ डाकघर मुख्य शाखा के सामने मांगों के समर्थन में डाक कर्मियों ने धरना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










