आपराधिक घटना की योजना बनाते हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के एनएच 28 के बहिरा चौर स्थित जगतारणी ढाबा पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक मोबाइल, पर्स में रखा पैन कार्ड, वोटर कार्ड बरामद किया […]

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के एनएच 28 के बहिरा चौर स्थित जगतारणी ढाबा पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक मोबाइल, पर्स में रखा पैन कार्ड, वोटर कार्ड बरामद किया है. पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के करिहारा गांव निवासी विजय कुमार मिश्रा का पुत्र केशव मिश्रा उर्फ केशव पराशर के रूप में की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोमवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए प्रभारी डीएसपी दलसिंहसराय धर्मपाल ने बताया कि रविवार की शाम में प्रभारी थानाध्यक्ष सुनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग ढाबे पर इकट्ठा होकर किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान केशव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

प्रभारी डीएसपी ने कहा कि संबंधित थाने में गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है. मामले में उजियारपुर थाना कांड संख्या 309/19 दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी दल में एसआई सुनील कुमार, एएसआई पंकज कुमार, रमेश दुबे, शैलेंद्र सिंह शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन