दो बाइक के बीच टक्कर में तीन जख्मी, एक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के पगड़ा पुल कोठी के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये थे. जिसे स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें से एक युवक की मौत शनिवार को इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गई. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम पगड़ा […]
विज्ञापन
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के पगड़ा पुल कोठी के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये थे. जिसे स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें से एक युवक की मौत शनिवार को इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गई. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम पगड़ा पुल कोठी के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गये थे.
जिसमें एक बाइक पर रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सिंघेश्वर सहनी के पुत्र जितेंद्र सहनी (32) एवं बेगूसराय के रसीदपुर निवासी उपेंद्र केवट के पुत्र भोला केवट (37) सबार थे. दूसरी बाइक पर बेगूसराय के रसीदपुर वार्ड संख्या 5 निवासी मो. सेयुम के पुत्र मो. समीद (30) सवार था. मो.समीद को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जिसकी मौत बेगूसराय में इलाज के दौरान हो गई.
इसे लेकर मृतक के भाई मो. मजीद ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए बताया है कि उसका भाई असीचक से अपने घर आ रहा था. इसी क्रम में पगड़ा पुल के पास दो बाइक की टक्कर में जख्मी के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










